Tuesday, October 20th, 2026

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी खेल महोत्सव, गोंडवाना कप व एथलेटिक्स प्रतियोगिता 20 से

रायपुर
छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की पिछले दिनों इंडोर स्टेडियम स्थित ओलंपिक संघ कार्यालय में बैठक हुई जिसमें 20 फरवरी से दुर्ग जिले के पाटन में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी खेल महोत्सव, 22 से 28 तक गोंडवाना टेनिस कप तथा राजधानी रायपुर के कोटा स्टेडियम में 24 से 28 फरवरी तक वेस्ट जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजन का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष बशीर अहमद की अध्यक्षता में हुई बैठक के बारे में महासचिव गुरुचरण सिंह होरा छग ओलंपिक एसोसिएशन ने पाटन जिला दुर्ग में छत्तीसगढ़ी खेल महोत्सव और गोडंवाना टेनिस कप प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पाटन में 20 और 21 फरवरी को छत्तीसगढ़ी खेल महोत्सव में प्रदेश के 700 खिलाडि?ों की भागीदारी में 9 ग्रामीण खेल स्पधार्एं होगीं जिसमें गिल्ली डंडा, खो खो, भौंरा, उधव पुक जैसे खेल शामिल होगें। इसके अलावा छग राज्य टेनिस संघ द्वारा छग ओलंपिक एसोसिएशन के संंयुक्त तत्वाधान में 22 से 26 फरवरी तक गोंडवाना कप  का आयोजन किया जाएगा।  24 से 26 फरवरी तक राजधानी रायपुर के कोटा स्टेडियम में वेस्ट जोन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

 

#राज्य स्तरीय

Source : Agency

पाठको की राय